प्रदेश भर में भारी उत्साह के साथ मनाया गया एमएलसी विजय शिवहरे का जन्म दिवस

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

 

याद किया गया उनके विगत कार्यकाल का स्वर्णिम अध्याय

 

आगरा । भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष, वर्तमान एमएलसी और प्रदेश संगठन मंत्री विजय शिवहरे का जन्म दिवस उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने प्रदेश भर में भारी उत्साह और नई ऊर्जा के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिष्ठान वितरण किए और उनके विगत कार्यकाल के स्वर्णिम अध्याय को याद करते हुए उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई।

गौरतलब है कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के लोकप्रिय अध्यक्ष रहे एमएलसी विजय शिवहरे के विगत कार्यकाल के स्वर्णिम अध्याय को देखते हुए उनके विरुद्ध चुनावी मैदान में किसी प्रत्याशी ने नामांक दाखिल नहीं किया था और उन्हें निर्विरोध आगरा-फिरोजाबाद शीट से एमएलसी (विधायक) निर्वाचित घोषित किया गया था। एमएलसी (विधायक) निर्वाचित होने के बाद से ही वे नई ऊर्जा और समर्पण भावना के साथ पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्यों और उद्देश्यों को हासिल करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

उनके जन्म दिवस पर दो बार के वर्तमान महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। अपने शुभकामना संदेश में ऊर्जावान महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने कहा कि विजय शिवहरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं और अपने कार्यों के बल पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गौरव का विषय है कि विजय शिवहरे निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित हुए थे और यही कारण है कि उनके आवास से लेकर सोशल मीडिया तक उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ सी आई हुई है। उन्होंने कहा कि तमाम राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकार जगत की विभिन्न हस्तियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने विजय शिवहरे को भाजपा का सच्चा सिपाही बताते हुए पुनः अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और उनकी सुख समृद्धि की ईश्वर से मंगल कामना की है।

शुक्रवार को प्रदेश स्तर पर मनाए गए जन्म दिवस के सुअवसर पर एमएलसी विजय शिवहरे ने विभिन्न प्रकार के पुनीत कार्य किए।

सर्व प्रथम वे ताज गंज स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे , जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। असहाय गरीबों के हितों को समर्पित नेता ने उनको भोजन कराया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस के उपरांत उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया और सभी नागरिकों को पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129