राहुल गांधी और कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता देश के लिए खतरा – हिन्दू महासभा

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी 

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने संसद के प्रथम सत्र में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसावादी कहने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता देश के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने राहुल गांधी से देश और हिन्दू समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। यदि राहुल गांधी अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगते तो देश के बहुसंख्यक समाज को जान बूझ कर अपमानित करने पर संसद से उनकी सदस्यता रद्द कर उनके चुनाव लडने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस का इतिहास आरंभ से हिन्दू विरोधी और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के लिए जाना जाता है। कांग्रेस ने ही अपने अधिवेशन में धर्म के आधार पर मुस्लिम लीग के देश विभाजन की मांग का समर्थन किया और पाकिस्तान नामक एक मुस्लिम राष्ट्र को जन्म दिया। शेष खंडित भारत का भी इस्लामीकरण करने के लिए भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के स्थान पर धर्मनिरपेक्ष अर्थात धर्मविहीन राष्ट्र बनाया और पृथक इस्लामिक राष्ट्र लेने वाले मुसलमानो को भी हिन्दू भारत में रहने की असंवैधानिक छूट दी।

जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि भारत के 1947 में स्वतंत्र होने के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत में विशेष कानून बनाकर हिन्दू धर्मग्रंथों की शिक्षा पर प्रतिबंध और मुस्लिमो को अपने धर्मग्रंथ की शिक्षा देने और मदरसे संचालित करने का अधिकार देकर भारत के इस्लामीकरण का मार्ग प्रशस्त किया। भारत में गुरुकुल शिक्षा प्रणाली और संस्कृत भाषा को ध्वस्त करने में भी कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। ये वही कांग्रेस है जो सर्वोच्च न्यायालय में भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने और राम सेतु को ध्वस्त करने का शपथ पत्र देकर बहुसंख्यक समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करती है। ये वही कांग्रेस है जो आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाती है और हिंदुओं की मौत पर मौन रहकर हिंदुओं के बलिदान का उपहास उड़ाती है। ये वही कांग्रेस है जो हिन्दू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद की शब्दावली गढ़कर देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानो को देती है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को हिंदुओं को अहिंसक बोलने से पहले भारत पर हुए आतंकवादी हमलों, सांप्रदायिक दंगों और जेहादी मनोवृति का अध्ययन करना चाहिए। इस अध्ययन के बाद उन्हें स्वतः स्पष्ट हो जाएगा कि कौन हिंसक है और कौन अहिंसक। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज और सनातन धर्म *”वसुधैव कुटुंबकम् तथा जियो और जीने दो”* की मानव कल्याण की अहिंसक नीतियों से पोषित विश्व का सर्वोत्तम धर्म है। इस्लामिक और ईसाई मनोवृति के मोहपाश में बंधे राहुल गांधी को हिंदुओं पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राहुल गांधी के हिन्दू विरोधी बयान के लिए ऐसे हिन्दू मतदाताओं को भी उत्तरदायी बताया, जिन्होंने कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता को पुष्ट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कांग्रेस को वोट देने वाले हिंदुओं को गांधीवाद और नेहरूवाद के तिलिस्म में भटका हुआ हिन्दू मतदाता घोषित करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा कांग्रेस परस्त हिंदुओं का भ्रम निवारण करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी । हिन्दू महासभा का यह अभियान कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति के पतन के ताबूत की अंतिम कील सिद्ध होगी और आगामी लोकसभा चुनाव 2029 के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो जायेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129