उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में दरोगा ने किया सुसाइड।सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर मारी गोली

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुलालपुर निवासी दरोगा अरुण कुमार यादव ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी में कोठी थाने के अदंर सर्विस रिवॉल्वर से दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली कनपटी में लगी है, जो चीरते हुए आर-पार हो गई। लेकिन चौंकाने वाली बात यह कि फायरिंग की आवाज किसी ने सुनी ही नहीं। साथी पुलिसकर्मी दरोगा को बुलाने के लिए जब उनके कमरे में पहुंचे तो दरोगा का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

इसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो कमरे से सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने माइग्रेन से परेशान होने की बात लिखी है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है, वे बाराबंकी के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों को जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दरोगा की तैनाती वर्तमान में जनपद बारांबकी एक थाने में थी। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

थाना किशनी क्षेत्र के गुलालपुर गांव निवासी अरुण कुमार कानपुर से बीटेक कर दिल्ली से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वर्ष 2023 में एसआई की भर्ती देखी थी। चयन होने के बाद दरोगा की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अरुण वर्तमान में बाराबंकी के कोठी थाना में तैनात थे। दो दिन पहले ही अरुण को सरकारी पिस्टल भी मिल गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129