पुणे के आगा खाँ पैलेस का स्वतंत्रता आंदोलन से गहरा सम्बन्ध:- अश्वनी जैन

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

फिरोजाबाद :- भारतीय पुरातत्व विभाग, मुम्बई विभाग मुम्बई द्वारा पुणे के आगा खाँ पैलेस को पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया गया है। पुणे का आगा खाँ पैलेस पुणे के मुख्य दर्शनीय स्थल जैसे दगडूसेठ हलवाई का गणेश मन्दिर, शनिवार वाडा, छत्रपति शिवाजी महाराज का कमल महल आदि में से एक है। इन दर्शनीय स्थलों का भ्रमण जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन द्वारा किया गया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि पुणे का प्रसिद्ध राष्ट्रीय गाँधी स्मारक आगा खाँ महल ई.स.1892 में तृतीय आगा खाँ सुल्तान मोहम्मद शाह आगा खाँ जो खोजा इस्लामी सम्प्रदाय के 48 वें आध्यात्मिक गुरु थे, उनके द्वारा बनवाया गया था। इस महल का निर्माण उन्होंने आसपास के सूखा प्रभावित गांववासियों को रोजगार देने के उद्देश्य से बनवाया था। इस महल का निर्माण पाँच वर्षों में पूर्ण हुआ जिसमें लगभग एक हजार लोगों को रोजगार मिला और उन्हें जीविकोपार्जन के लिए भरपूर मजदूरी दी गई। महल के निर्माण में उस समय लगभग 12 लाख रुपए खर्च हुए। यह महल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक राष्ट्रीय स्मारक है। ई. स. 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारम्भ होने के पश्चात श्री गाँधी जी, उनकी पत्नी श्रीमती कस्तूरबा गाँधी जी और सचिव श्री महादेवभाई देसाई को 9 अगस्त 1942 से 6 मई 1944 तक इसी महल में नजरबंद रखा गया था। इस नजरबंदी के दौरान ही महादेवभाई देसाई और कस्तूरबा गाँधी जी का देहान्त हो गया था। उनकी समाधियां महल परिसर में स्थित हैं। यह महल गाँधी जी और उनके जीवन से जुड़ा एक असाधारण स्मारक है। महल परिसर के अन्दर स्थित संग्रहालय में गाँधी जी के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं से सम्बंधित चित्र एवं फोटो संग्रहित हैं। इसके अतिरिक्त उनकी व्यक्तिगत वस्तुओं जिसमें बर्तन, कपड़े, माला, चप्पल और अपने सचिव के मृत्योपरांत लिखा हुआ पत्र इत्यादि का संग्रह भी है। इसके अतिरिक्त गाँधी जी की अस्थियों के कुछ अवशेष कस्तूरबा गाँधी और महादेवभाई देसाई के समाधिस्थानों के पास रखे गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129