विज्ञान गतिविधि केन्द्र पुणे का विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान :- अश्वनी जैन 

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

फिरोजाबाद:- भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुणे में भारत सरकार के उपक्रम श्रीमती इंदिरा बालन विज्ञान गतिविधि केन्द्र में विद्यार्थियों को विज्ञान को करके सीखो की प्रवृत्ति को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों को अत्यंत रोचकपूर्ण एवं खेल खेल के माध्यम से कर रही है। इस गतिविधि केन्द्र का भ्रमण जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने प्रदीप कुमार एवं राम कुमार कुशवाह के साथ किया। गतिविधि केन्द्र में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी अशोक रूपनेर एवं नेहा ने विभिन्न गतिविधियों को करके दिखाया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के संकल्प के लिए विज्ञान की विभिन्न छोटी बड़ी गतिविधियों को विद्यार्थियों एवं आमजनमानस तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस गतिविधि केन्द्र में विभिन्न गतिविधियों जैसे:- वायु के कारण होने वाले विभिन्न प्रयोग, चुम्बक से सम्बंधित प्रयोग, पेंसिल का चुम्बक की सहायता से संतुलन, गुड़िया का चुम्बक के विपरीत ध्रुव का संतुलन, संतुलन के विभिन्न प्रयोग, विभिन्न आकृतियों के संतुलन, बरनौली प्रमेय के प्रयोग, एक्रेलिक शीट से दर्पण के प्रयोग, ध्वनि का प्रयोग, पोस्टकार्ड से गणित के प्रयोग, पाई का प्रयोग, दवाब के विभिन्न प्रयोग, तीन पाइपों की सहायता से भँवर धारा का प्रयोग, गणित के विभिन्न प्रयोग को करके दिखाया गया। उन्होंने बताया कि इन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को करके सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। इस अवसर पर इंदिरा बालन विज्ञान गतिविधि केन्द्र का समस्त कार्यालय परिवार उपस्थित रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129