नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नगर मण्डल के तत्वाधान में मनाया बलिदान दिवस

अमित राठौर सांडी 

 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजली, कामों को किया याद

 

साण्डी:-रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता के तत्वाधान में कस्बे के कामिनी गेट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि डॉ. मुखर्जी महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। डॉ. मुखर्ज़ी मानवता के उपासक और सिद्धांत वादी विचारों के व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय संविधान प्राप्त करने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन एवं बलिदान देश वासियों के लिए प्रेरणा है। इस मौके पर यहां पर उपस्थित भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,और क्षेत्रवासियों ने श्रद्धांजली अर्पित की।

 

वहीं दूसरी ओर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के तत्वावधान नगर के सभी बूथों पर मनाया गया बलिदान दिवस

 

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष श्याम जी शर्मा ने कहा कि सबसे पहले मुखर्जी ने ही कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, और दो निशान नहीं चलेंगे। आज मोदी सरकार ने उनकी भावनाओं को चरितार्थ कर कश्मीर में धारा 370 खत्म करके यह साबित कर दिया कि भारत में दो विधान की कोई परंपरा नहीं चलेगी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए। हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129