हरियाणा से लौट रहे युवक का टूंडला में मिला शव

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

गर्मी से मौत होने की आशंका, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

 

टूंडला हरियाणा के रेवाड़ी से मजदूरी करके लौट रहे युवक का शव टूंडला क्षेत्र में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि संभवतः युवक की मौत गर्मी की वजह से हुई है। मूल रूप से गांव मुडई थाना बेवर निवासी सत्यपाल (45) पुत्र मेहरबान सिंह हरियाण के रेवाड़ी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह रेवाड़ी से घर वापस आ रहा था। उसके बाद वह घर वापस लौटकर नहीं पहुंचा। जबकि परिजनों की रेवाड़ी से चलते समय बात हुई थी। वह उसकी खोजबीन कर रहे थे। थाना टूंडला ओवरब्रिज के पास उसका शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान से बस में सवार हुआ था। उसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका था। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि शव पड़ा होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। संभवतः युवक की मौत गर्मी की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129