ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक होली मिलन समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी व सांसद जय प्रकाश रावत ने की शिरकत

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

शाहाबाद (हरदोई) ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक होली मिलन समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी व सांसद जय प्रकाश रावत ने शिरकत की। उन्होंने हजारों की संख्या में क्षेत्र से आये लोगों पर पुष्प बर्षा कर होली मनाई,इसके बाद मौजूद लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यमंत्री मंत्री प्रयागराज कुंभ की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की बेहतरीन व्यवस्था की बदौलत 66 करोड़ लोगों ने एक ही शहर में आस्था की डुबकी लगाई। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। साथ ही सरकार विकास कार्यों को लगातार गति दे रही है।शाहाबाद विधानसभा की समस्याओं पर बोलते हुए मंत्री ने आंझी पुल, रोडबेज बस अड्डा,मुंसिफ कोर्ट, सड़कों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पुल न होने से यहां रोज जाम की स्थिति बनती थी। मंत्री ने अपने कार्यकाल में प्राथमिकता के आधार पर इस पुल का निर्माण करवाया। इससे आम लोगों को जाम से निजात मिली है। सांसद जय प्रकाश रावत ने ब्लॉक परिसर में ऐतिहासिक व भारी भीड़ से गदगद होकर होली मिलन समारोह आयोजित करने के लिये ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा को धन्यवाद दिया। होली मिलन समारोह समापन पर हजारों की संख्या में आई जानता को होली की शुभकामनायें देते हुए आभार व्यक्त किया। आयोजित होली मिलन समारोह शाहाबाद एसडीएम दीक्षा जोशी,तहसीलदार अजय कुमार, खण्ड विकास अधिकारी गौरव पुरोहित व केन ग्रोवर्स सोसाइटी अध्यक्ष रंजीत सिंह, शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा,टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय पिन्टू,प्रधान चन्द्रहास सिंह पुतन्ने,कमल किशोर शानू, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह,विश्वनाथ पाठक, राघवेंद्र सिंह भूरे, ब्रजकिशोर,भानु प्रताप सिंह, सुमित सिंह, मनोज मिश्रा, गोविन्द पाठक,सुधीर सिंह, विपिन शर्मा,कश्मीर सिंह राजपूत, अमर पाण्डेय सहित समस्त प्रधान सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व हजारों की संख्या में ब्लॉक क्षेत्र की जानता उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129