श्रीमद भागवत कथा से जीवन में आता है सकारात्मक बदलाव

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

*टूण्डला* l बुधवार को टूण्डला के मनीगढ़ी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कथा का शुभारंभ भागवताचार्य पंडित रामसेवक शास्त्री धिमश्री वालो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा सनातन धर्म का सार है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और उनके उपदेशों का वर्णन है। भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने की ही नहीं, बल्कि उस पर अमल करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भागवत कथा से मिली शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और आदर्श जीवन जीने का प्रयास करें।भागवत कथा में परीक्षत सुधीर शर्मा व रूबी शर्मा एवं यज्ञपति ओमप्रकाश व लाडो देवी । कलशयात्रा में सूरजपाल शर्मा, गिरीश दुबे, भानुप्रताप शर्मा, मुकेश शर्मा, लोकेश शर्मा, रामविनोद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, सर्वेश शर्मा,अशोक शर्मा, अमन शर्मा, आरव शर्मा, विवेक शर्मा, कुलदीप शर्मा, भोला, सोबरन सिंह,बाबूराम, प्रेमसिंह, हाकिम सिंह समस्त गांव की महिलाएं,बच्चे व बुजुर्गगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129