फिरोजाबाद के सिपाही की मेरठ में मौत

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

भाई बोला- प्लग लगाते समय लगा करंट, रोहटा चौकी में थी तैनाती

 

*फिरोजाबाद* l मेरठ के रोहटा चौकी में तैनात सिपाही अरविंद उम्र 28 साल पुत्र राजेंद्र प्रसाद की आज सुबह डेथ हो गई। अरविंद मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी था। यहां रोहटा चौकी पर तैनात था। मेरठ में सिपाही कमरा लेकर अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि कमरे में अचानक करंट लगने से सिपाही की हालत बिगड़ी।

इसके बाद उसे सुभारती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वही परिजनों को भी सूचित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड ठीक करते समय अचानक सिपाही करंट की चपेट में आ गया। अरविन्द पत्नी आरती और 1 साल का बेटा अभिराज है। पिता राजेंद्र प्राइवेट टीचर थे अभी रिटायर हुए हैं। अरविंद अभी भी पढ़ाई कर रहा था वो खाली समय में पीसीएस की तैयारी कर रहा था।

अरविंद के भाई विकास ने बताया- आज भइया बोर्ड में प्लग लगा रहे थे, तभी अचानक करंट लगा और वो छटपटाने लगे। मैंने और भाभी ने मिलकर उन्हें छुड़ाया। फिर दूसरे पुलिसवालों को फोन किया। भइया को यहां सुभारती अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विकास ने बताया-कल ही हम लोग संगम ट्रेन से घर से मेरठ आए थे, आज ये हादसा हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129