एक नारा बहुत ही महत्वपूर्ण पेड़ पौधे लगाओ जीवन बचाओ विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था द्वारा अध्यक्ष पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में लगाए गए पेड़,पौधे

मोहित गुप्ता मण्डल संवाददाता

 

बेनीगंज/हरदोई_बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर खुशी एजूकेशनल एण्ड वेल्फेयर सोसायटी संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्य किया गया। इस दौरान श्री मिश्रा ने बताया कि बेनीगंज से प्रताप नगर सड़क मार्ग पर विधुत पावर हाउस के आस पास बीते वर्ष वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण के तहत पौधे लगाए गए थे जो देखरेख के अभाव में सूख गए थे जिनकी जगह पर दो अंजी एक जामुन दो गोल्ड मोहर आदि के पांच नए पौधों को रोपित किया गया है। साथ ही लोगों से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नहीं समझेंगे तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा। एक व्यक्ति चौबीस घंटे में औसत के हिसाब से 500 लीटर आक्सीजन का उपयोग करता है। जबकि एक पेड़ इतने ही समय में 55 से 60 लीटर आक्सीजन उत्सर्जित करता है। इस तरह से प्रत्येक व्यक्ति को इस धरा पर जीवित रहने के लिए उसके हिस्से की आक्सीजन आपूर्ति के लिए दस पेड़ लगाने चाहिए इसलिए पर्यावरण संरक्षण को समझ कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। साइंस व इंसान की जीवन दिन चरिया के चलते इंसान हो या पशु-पक्षी हर किसी को आक्सीजन की जरूरत होती है। बिना आक्सीजन के व्यक्ति एक क्षण भी जीवित नहीं रह सकता है इसलिए आक्सीजन बनाने के लिए पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसकी महत्वपूर्णता को हर किसी को समझना होगा। जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़-पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी। जिंदगी के हर मोड़ पर पौधों की जरूरत पड़ती है। चाहे वह हवा की हो, पानी की हो, छाया की हो या फिर उसके फल व लकड़ी की बात हो। देखा जाए तो अगर आप एक आम का पौधा लगाते हैं तो उसका फल आपके साथ आपके परिवार के लोग खाते हैं लेकिन उससे छाया कई इंसान और पशु लेते हैं। कई पक्षियों का आशियाना भी उसी पेड़ पर होता है। आज जो प्रदूषण बढ़ रहा है अगर पर्याप्त संख्या में पौधे लगें तो इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस मौके पर संस्था सहयोगी मोहम्मद जावेद उर्फ हनी, अर्पित गुप्ता, मोहम्मद वाहिद, पंकज अवस्थी, नंद कुमार, विकाश तिवारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129